आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, आशाओं का भुगतान आदि बिन्दुओं से विस्तार से समीक्षा की गयी।
नियमित टीकाकरण की समीक्षा मंे पवई, मार्टीनगंज, सठियाॅव, मुबारकपुर, आजमगढ़ शहर, मुहम्मदपुर में फुल इम्युनाइजेशन की खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लान बनाकर जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए एएनएम से वार्ता करें।
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की समीक्षा मंे आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्बन आजमगढ़, पल्हनी, जहानागंज, फूलपुर, लालगंज, ठेकमा में फीडिंग कम पाये जाने पर एवं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में सठियाॅव, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर मे लक्ष्य के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल पर कम फीडिंग पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये कि संबंधित डीपीएम के माध्यम से 04 दिन के अन्दर फीडिंग पूर्ण करायें। फीडिंग कार्य मंे तेजी लाने के लिए आवश्यकतानुसार कम्प्यूटर आपरेटर बढ़ा लें और स्वयं भी मानीटरिंग करें।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि आशाओं के भुगतान को समय से करें, जिन आशाओं की ड्यूटी कोविड-19 में लगायी गयी है, उनका इंसेन्टिव भी तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि प्रतिदिन एंटीजन किट से 100 और आरटी पीसीआर से 50 कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण की जाॅच करायें एवं प्रतिदिन एंटीजन व आरटी पीसीआर से होने वाले जाॅच को पोर्टल पर उसी दिन फीड कराना सुनिश्चित करंे। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि आशा एवं आंगनवाड़ियों के द्वारा सर्वे के माध्यम से जिन व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, सूची के अनुसार समस्त एमओआईसी उनकी सैम्पलिंग शत प्रतिशत कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों का आरटी पीसीआर से जाॅच हो रही है, वह मरीज होम क्वारंटाइन में हैं, उनकी मानीटरिंग शहरी क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा की जा रही है।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियों का आरटी पीसीआर से सैम्पलिंग हो गयी हैं, उनकी सूची बनाकर कोविड कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिनकी आरटी पीसीआर से सैम्पलिंग हुई है, जब तक उनकी रिपोर्ट नही आ जाती है, तब तक वे होम क्वारंटाइन ही रहेंगे।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि जिन-जिन सीएचसी/पीएचसी पर कोरोना पाजीटिव कर्मचारी पाये गये हैं, उनकी सीएचसी/पीएचसीवार सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जहाॅ-जहाॅ अन्टाइड फण्ड का पैसा नही पहुॅचा है, इस माह के अन्त तक सभी जगह अन्टाइड फण्ड का पैसा पहुॅच जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्र, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ0 एसकेजी सिंह, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ0 मंजुला सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।
