आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
योग मंच ने लिया एक लाख गिलोय वितरण का संकल्प।
वैश्विक महामारी बन चुकी कोविड-19 से बचाव के लिए आमजन का इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए योग मंच द्वारा एक लाख गिलोय वितरण अभियान का संकल्प लिया गया है ,
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंगलवार की सुबह इस अभियान का आगाज डीआईजी सुभाष दुबे द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में गिलोय वितरण के साथ किया गया l
डीआईजी ने कुंवर सिंह उद्यान में जड़ी-बूटी युक्त पौधारोपण भी किया l इस दौरान 151 लोगों को गिलोय उपलब्ध कराते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया l
इस दौरान योग मंच के रवि प्रकाश यादव के इस पहल की सराहना करते हुए डीआईजी सुभाष दुबे ने कहा कि इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाकर किसी भी रोग से लड़ा जा सकता है अभी वर्तमान में समूचा विश्व कोरोनावायरस से लड़ रहा है इसके लिए जितना सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है उतना ही जरूरी है योगाभ्यास गिलोय व काढ़ा संयमित दिनचर्या l
उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा को लेकर आयुष मंत्रालय के बताए गए नियमों का जरूर पालन करें योग मंच के रवि प्रकाश यादव ने बताया कि आमजन तक गिलोय को और उसके पौधे को पहुंचाने के लिए अभियान का संकल्प लिया गया है ,गिलोय प्रकृति का अनमोल औषधि है जिसके हजार फायदे हैं l वर्तमान समय में इसका सेवन अति आवश्यक हो चुका है रवि प्रकाश ने बताया कि गिलोय से रोग प्रतिरोधक क्षमता बुखार डायबिटीज से राहत पाचन शक्ति बढ़ती है तनाव से मुक्ति मिलती है आंखों की रोशनी में भी इजाफा करने के साथ-साथ घटिया अस्थमा में भी फायदेमंद साबित होती है गिलोय l
इस मौके पर जनपद के ख्याति प्राप्त योग गुरु देव विजय यादव ने कहा कि इस तरह की पहल की जितनी भी सराहना की जाए कम है आज के दौर में कोरोना के संक्रमण से भारतीय प्रभावित हो रहे हैं लेकिन अपने बेहतर इम्यूनिटी के कारण वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि घर पर ही योग कर खुद को स्वस्थ रखें l
इस मौके पर आलोक पांडे, अतुल पांडे ,शुभम यादव ,आकाश राय, रोहित ,गजराज ,अखिलेश ,राज बहादुर , निशांत अविनाश आदि लोग मौजूद रहे।