बदायूं।
बदायूं: शहर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने लावेला चौक पर शांतिपूर्ण ढंग से किया प्रदर्शन। वहीं दुकानदारों ने व्यापारी के नेताओं को राखी बांधी, बहनें भी मौके पर रही। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने लावेला चौक पर अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्तीकरण कर व्यापारियों का कारोबार छीनने का काम किया है। व्यापारियों की बात को नहीं सुना गया। उनके कागजात देखे बिना दुकानों को गिरा दिया गया। व्यापारियों को जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हिमांशी सूरी, दिशा गुप्ता, इशरत जहां, प्रदेश संयोजक नवनीत गुप्ता, कौशल गुप्ता, संजीव आहूजा आदि रहे।
रिपोर्ट: यीशु दास