आज़मगढ़।
सरायमीर।. स्थानीय थाना क्षेत्र में बहन की आत्महत्या करने पर भाई ने पति समेत चार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।ज्ञात हो कि थाना व कस्बा सरायमीर के महाजनी टोला में अतुल कुमार बरनवाल पुत्र आनन्द बरनवाल की पत्नी ने रक्षाबंधन के दिन दोपहर में कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनामिका बरनवाल के द्वारा आत्महत्या करने की खबर जब उसके मयके वालों को हुई तो उसका भाई सरायमीर थाना पहुंचकर अनामिका के पति, जेठ अमित कुमार बरनवाल, सास कालिंदी बरनवाल और ससुर आनंद बरनवाल के खिलाफ बार बार दहेज के नाम पर पैसा मांगने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उस तहरीर पर पति समेत चार के विरुद्ध धारा 304बी, 498ए, व 304 एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
मोहम्मद यासिर सरायमीर