Breaking News

जिलाधिकारी ने टेकनपुर में टूटे रिंग बांध का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा टेकनपुर में टूटे रिंग बांध का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि टेकनपुर गाॅव में टूटे हुए जोकहरा बाॅध के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।बंधे की मरम्मत हेतु बोल्डर चिन्हित कर लिया गया है, पास के ग्राम से मंगाया जा रहा है, लगभग 250 ट्राॅली बोल्डर लगेंगे और 200 मजदूर इस कार्य में लगे हुए हैं।उन्होने बताया कि वैगस, मैटेरियल, 100 टिपर मिट्टी लगेगा, जिसकी व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द ही बंधे की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि बंधे के अन्दर के ग्राम जो घाघरा नदी से प्रभावित हैं, उसमें 80 आबाद ग्राम हैं। बंधे व आश्रय स्थलों पर जो व्यक्ति व पशु आ रहे हैं, उनको फुड पैकेट, खाने व चारे की व्यवस्था कर दिया गया है।आज केरोसीन तेल गाॅव में पहुॅच जायेगा एवं रोशनी की समस्या ठीक हो जायेगी। बंधे की मरम्मत कार्य में सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।



और नया पुराने