आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 अगस्त-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ओ-लेबल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए दिनांक 30 अगस्त 2020 तक ऑनलाईन आवेदन मांगे गये है। इसके लिए जनपद की संस्थाओं का चयन किया गया है।इसमें जनपद में संचालित College of Advance Studies, Azamgarh सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु एवं Micorking Training and Research Engingeering Institute, Balrampur Azamgarh, Pt. Kailash Nath Institute of Technology and Management, Sidhari Azamgarh, Raj Global Technical Institute, Mukeriganj Azamgarh, Shibli National P.G. College, Azamgarh तथा Uma Institute of Management and Technology, Pahadpur, Azamgarh का नाम ओ-लेबल प्रशिक्षण हेतु चयन कर निदेशालय स्तर से वेबसाईड http://obc-comptertraining.upsbc.gov.in पर प्रर्दशित कर दिया गया है।
प्रशिक्षण हेतु युवक/युवतियों की न्युनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 12 उर्तीण होना अनिर्वाय है तथा समस्त स्रोतो से माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय रू0- 1 लाख रू0 से अधिक न हो एवं अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
