Breaking News

चला प्रशासन का बुलडोजर, पुराने आंवला बस स्टैंड पर, कई अवैध दुकानों ढहाईं, माच हड़कंप।

बदायूं।

बदायूं: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का चला बुलडोजर। एक बार फिर से चला है इस बार एस.के. इंटर कॉलेज के सामने स्थित पुराने आंवला बस स्टैंड पर अतिक्रमण को ढहा दिया गया है। इस दौरान यहां पड़े अवैध टीनशैड को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही कुछ अवैध दुकानों को भी तोडा गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान यहां काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने पुराना आंवला बस स्टैंड है। सालों पहले यहां से स्टैंड हटा दिया गया था। इसके बाद लोगों ने अपने हिसाब से यहां स्थायी और अस्थायी कब्जे कर लिए। इसे लेकर कई बार जिला प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन तब किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी नगर पालिका के कर्मचारी दो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के निर्देशन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पहले पुराने बस स्टैंड में बनी पुरानी टिकट विंडो को गिराया गया। उसके बाद में टीनशैड आदि को गिराया गया। प्रशासन का बुलडोजर यहीं पर नहीं रुका। एसके कॉलेज के सामने की दीवार से सटाकर बनाईं गई पककी अवैध दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, सिविल लाइन एसओ सुधाकर पांडेय, कर निर्धारण अधिकारी महादेव आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट: यीशु दास


और नया पुराने