बदायूं।
बदायूं: गंगा नदी में पानी कम होने लगा है। इसकी वजह से अब क्षेत्र में लगातार कटान की स्थिति बनी हुई है। रात को असमया रफतपुर में एक और पक्का मकान गंगा नदी में समा गया है। वहीं, प्रशासन ने गांव के लोगों को एक स्कूल में ठहराने की व्यवस्था बनाई है। क्षेत्र के गांव असमया रफतपुर में पिछले चार दिनों में आठ कच्चे व पक्के मकान गंगा में समा गया है। वहीं दुर्गापाल का भी पक्का मकान गंगा नदी में समा गया है।गांव में हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत साफ दिखाई दे रही है। उधर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गांव पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। उसके बाद में उन्होंने ग्रामीणों से बात की। कहा कि प्रशासन की तरफ गांव के लिए समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है जहां सभी के रुकने, खाने पीने की व्यवस्था है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से उस स्कूल में जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह स्कूल गांव से काफी दूर है। ऐसे में काफी परेशानी होगी। गांव के आसपास के किसी स्कूल में उन्हें रोकने की व्यवस्था कराई जाए।
रिपोर्ट: यीशु दास
