Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम रविवार को जीयनपुर, प्रयागपुर,चंगईपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर जी समग्र ग्राम विकास प्रमुख गोरक्ष प्रांत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत का हर व्यक्ति स्वयंसेवक है ।स्वयं सेवक का अर्थ है स्वयं की प्रेरणा से लोगों की सेवा करना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव अजमतगढ़ ने कहा सिंहकि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोगों के मन और शरीर को बलिष्ठ बनाने का दिशा में कार्य करता है।लोगों में भारतीय संस्कृति का समावेश करना ही उद्देश्य है। जीतेंद्र सिंह मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख आर्यमगढ़ ने कहा कि समर्थ भारत और सशक्त भारत के दिशा में कार्य के लिए सतत प्रयासरत हैं।इस अवसर पर राजकुमार पाण्डेय, चन्द्रशेखर सिंह, तेज पाण्डेय,लकी पाण्डेय, अरुण जायसवाल, गोपाल जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।






और नया पुराने