बदायूं।
बदायूँ: उसैहत थाना क्षेत्र के गांव में जमीन के विवाद को लेकर। दबंगों ने एक युवक को छत से फेंक दिया। बरेली अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।
मामला थाना क्षेत्र के गांव काकोरी निवासी किशनपाल गिरि पुत्र नारायण गिरि उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी पत्नी ब 5 बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। व छत पर कुछ ही दूरी पर किशनपाल का भाई शिव प्रताप गिरि सो रहा था। समय लगभग रात्रि 11:30 बजे का है। तभी दीवार के सहारे चढ़कर आये पड़ोस के कुछ दबंगों ने पत्नी बच्चे भाई के ऊपर असलहा तान कर चिल्लाने को मना कर दिया। और किशनपाल गिरि को छत से फेंक दिया। किशनपाल गिरि की चिल्लाने कि आवाज सुनकर पिता नारायण गिरि ने टॉर्च जलाकर देखा। तो 5 लोग छत से उतर रहे थे पिता ने 5 लोगों को पहचान लिया था। जब किशनपाल ने पास जाकर देखा तो किशन पाल की हालत गंभीर थी। तभी सोर सरावा सुनकर परिजन इकट्ठे हो गए। किशनपाल को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने किशन पाल की गंभीर हालत को देखते हुए। बरेली रेफर कर दिया किशनपाल के परिजन बरेली अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक किशनपाल को घर लेकर पहुंचे तो।
पिता द्वारा बताया गया कि तहरीर थाने में दे दी गई है। पर मृतक के पिता ने दोषियों के नाम बताने से इन्कार कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर। पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट: यीशूदास
