Breaking News

फर्जी वन दरोगा बताकर पेड़ कटवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

दिनांक 31.07.2020 को श्री अरविन्द कुमार यादव (क्षेत्रिय वन अधीकारी) लालगंज जनपद आजमगढ ने थाना बरदह पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 31 जुलाई 2020 को सामाजिक वानिकी वन विभाग आजमगढ के रेंज लालगंज अन्तर्गत देवगांव ज्यूली मार्ग पर निकट गोड़हरा बाजार से शीशम का एक पेड़ अवैध रूप से कटवा कर गायब कर दिया गया है । जिस व्यक्ति द्वारा पेड़ कटवाया गया है वह व्यक्ति अपने को वन विभाग का दरोगा बताकर पेड़ कटवा लिया है । सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-185/2020 धारा 420 भादवि व 33/51/69 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त अजब सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम अढौली थाना उझानी जनपद बदायूँ का नाम प्रकाश में आय़ा ।


 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव अवैध रूप से पेड़ो के कटान तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय एवम् क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री अजय कुमार यादव के निर्देशन में दिनांक 04.08.2020 को उ0नि0 शमशाद अली को मुखबिर ने सूचना दिया कि मु0अ0सं0-185/2020 धारा 420 भादवि व 33/51/69 भारतीय वन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त अजब सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम अढौली थाना उझानी जनपद बदायूँ अपने ससुराल भैसकुर में मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 शमशाद अली पुलिस बल के अभियुक्त को उसके ससुराल भैसकुर से (जो उ0प्र0 वन दरोगा की वर्दी धारण किया था) को एक अदद मोटरसाईकिल, एक अदद मोबाइल,एक फर्जी पहचान पत्र फोटो लगा तथा एक अदद आधार कार्ड के साथ समय 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अजब सिह पुत्र सत्यपाल सिह निवासी ग्राम अढौली थाना उझानी जनपद बदायूँ बताया । अभियुक्त की निशादेही पर 03 बोटा शीशम की लकड़ी , 5 पीस छोटे शीशम करीब 75 किग्रा0 जलौनी की लकडी बरामद किया गया । अपराध के क्रम मे मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170,171,419,467,468,471,411 भादवि की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने ससुराल भैसकुर में आया था और वह फर्जी दरोगा की वर्दी पहनकर अपने को वन विभाग का दरोगा बताकर पेड कटवाकर बेच दिया । यही काम कर वह अपना जीवन यापन करता है । 

गिरफ्तार अभियुक्त

अजब सिह पुत्र सत्यपाल सिह ग्राम अढौली थाना उझानी जनपद बदायूँ  ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 185/2020 धारा 420,379,419,467,468,471,411,170,171 भादवि व 33/51/69 भारतीय वन अधिनियम थाना बरदह जिला आजमगढ ।

बरामदगी

1. एक अदद अपाची मोटरसाइकिल न0 UP24AN7395 ।

2. एक अदद मोबाइल ओप्पो 
                              
3. एक अदद फर्जी वन दरोगा की वर्दी ।

4. 3 बोटा शीशम की लकडी व 5 छोटे शीशम की करीब 75 किग्रा0 लकडी ।

5. एक आधार कार्ड,एक पहचान पत्र अभियुक्त का फोटो लगा ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 शमशाद अली थाना बरदह मय हमराह जनपद आजमगढ। 

और नया पुराने