Breaking News

मांगो को लेकर महामहिम के नाम, दिया ज्ञापन।

बदायूं।

बदायूं: बहुजन समाज पार्टी  के सैक्टर प्रभारी ने। पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में। विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। लगातार हत्याएं की जा रही है। और अब तक उत्तर प्रदेश में 973 हत्याएं हो चुकी है। वहीं कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रहे गई है। 
इस संबंध में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के सैक्टर प्रभारी के के उपाध्याय ने बताया कि इस सरकार में ब्राह्मण समाज, अल्पसंख्यक समुदाय में, गरीब और किसान, व पत्रकारों की हत्याएं हो रही है। वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए। कहा कि अगर सरकार कानून व्यवस्था ठीक करने में विफल हो गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है। वहीं अनुरोध किया है कि जो हत्याएं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। सर्वेण आयोग का गठन किया जाये। पूरे भारत देश में प्रत्येक जनपद, तहसील, ब्लाक स्तर पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर ब्राह्मणों, दलितों, अल्पसंख्यक, एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को शस्त्र लाइसेंस आवंटित किए जाए। वहीं विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर। नये चुनाव कराने का आदेश पारित किया जाएं। और फिर नये सिरे से विधानसभा के चुनाव कराएं जाए। इस मौके पर पहुंचे सैक्टर प्रभारी के.के उपाध्याय, जिला अध्यक्ष डॉ लाखन सिंह, आर.पी. त्यागी, मनोज कश्यप, नीरज दिवाकर जिला महासचिव, नीरज शर्मा, पिकूं शर्मा, श्याम मनोहर बाल्मीकि जिला सचिव, सुधीर यादव, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: यीशु दास




और नया पुराने