आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 अगस्त-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा बवाली मोड़, लाईफ लाइन चैराहा आजमगढ़ स्थित खाद्य कारोबारकर्ता मंसूर अली के मीट शाप की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही पाई गई, साथ ही दुकानदार द्वारा दुकान का लाइसेंस भी नही दिखाया गया और न ही प्रदर्शित किया गया था।
उक्त के क्रम में बिना लाइसेंस के मांस की दुकान चलाने वाले कारोबारकर्ता मंसूर अली, निवासी कप्तानगंज (निकट चैक), पो0 व थाना, कप्तानगंज आजमगढ़, के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत माननीय न्यायालय, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) आजमगढ़ में वाद दायर कर दिया गया है।
