आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
दिनांक 11.07.2020 को समय करीब 11.00 बजे दिन में अभियुक्तगण द्वारा पुराने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट करना जिससे गम्भीर चोट आना।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.20 को उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव व का0 अर्जून पटेल कोरोना डियूटी/शान्ति व्यवस्था डियूटी मे भारत देश मे फैले कोरोना महामारी के द़ृष्टीगत रखते हुए कस्बे से सोशल डिस्टेन्सींग का पालन कराते हुए ग्राम बीबीपुर वांछित अभियुक्तों की तलाश में पहुचा जहा पर मु0अ0सं0 107/20 धारा 147,148,323,308,325,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- कन्हैया यादव पुत्र स्व0 बहादुर यादव, 2- मनीष यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासीगण ग्राम बीबीपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ अपने घऱ पर मौजूद मिले। जिनको कारण सें अवगत कराते हुए समय करीव 12.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि साहब हमलोगो का पुराने रास्ते व जमींन का विवाद था उसी की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 107/20 धारा 147,148,323,308,325,506 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- कन्हैया यादव पुत्र स्व0 बहादुर यादव, 2- मनीष यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासीगण ग्राम बीबीपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 वीरेन्द्र यादव, हे0का0 योगेन्द्रनाथ यादव, का0 अर्जुन पटेल, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़