Breaking News

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना महामारी से लोगों की जान बचानी।: नोडल अधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 07 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के साथ एनआईसी आजमगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से संचारी रोग एवं कोविड-19 में लगे नोडल अधिकारियों एवं सफाई से संबंधित समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। 
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना महामारी से लोगों की जान बचानी है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि जो भी कोरोना पाजीटिव आ रहे हैं, उनकी कन्टेक्ट ट्रेसिंग व सघन डोर-टू-डोर सर्वे करायें। उन्होने जानकारी प्राप्त किया कि कन्ट्रोल रूम में जो भी कोरोना पाजीटिव की सूचना प्राप्त हो रही है, उसके कितने देर बाद पाजीटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि शहर क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिक संख्या में लोग बिना मास्क लगाये बाहर घूम रहे हैं और कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन नही किया जा रहा है, इसके लिए 02 दिन के अन्दर अभियान चलाकर कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन न करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए जो अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार है, उसकी सूची उपलब्ध करायें एवं शहर क्षेत्रों में जिन-जिन स्थानों पर कूड़ेदान लगाया गया है, उसका फोटोग्राफ उपलब्ध करायें एवं ईओ नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा फायर ब्रिगेड के गाड़ियों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के मुहल्लों को सेनिटाइज करायें।
नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक ग्रामों में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये पैसों से कितने ग्रामों में ब्लीचिंग पाउडर व चूने आदि की खरीद की गयी है, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें एवं प्रत्येक ग्रामों में डीपीआरओ के माध्यम से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के कितने टैंकों के पानी की जांच की गयी, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें। 


और नया पुराने