आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
आज़मगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी सगड़ी की एक समन्वय बैठक जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अंबेश ने कहा कि- कोरोना काल में सतर्कता अति आवश्यक है, कम संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।जिसमें हम देशवासियों का कर्तव्य है कि सरकार के साथ आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें।
कोरोना काल में सतर्कता व आगे की विभिन्न रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। मनोज कुमार श्रीवास्तव खंड कार्यवाह अजमतगढ़ ने संचालन किया उन्होंने कहा कि- कोविड 19 में सभी स्वयंसेवक सतर्क रहें। लोगों को इस महामारी से निपटने की जानकारी देते रहे।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह ,दिवाकर सिंह, भक्कू सिंह, अरुण जायसवाल,तारकेश्वर ओझा ,हेमंत सिंह, संजय कुमार ,नागेंद्र पटेल, संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।