बदायूं।
बदायूं: झोलाछाप के इलाज से मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत थी और झोलाछाप के इलाज से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर अपने घर लौट गए। वहीं बच्ची की मौत की खबर के बाद झोलाछाप भी अपनी दुकान बंद करके रफूचक्कर हो गया। घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा गौटिया की है। यहां रहने वाले श्यामपाल की छह साल की बेटी लक्ष्मी की तड़के लगभग पांच बजे पेट में तेज दर्द उठा। परिवार वाले उसे बिनावर के एक झोलाछाप के यहां ले गए। यहां झोलाछाप ने उसका इलाज शुरू किया तो कुछ देर बाद मासूम की हालत बिगड़ने लगी। आननफानन में परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए लेकिन वहां भी यही जबाव मिला। परिवार के लोग काफी देर तक पुलिस लाइन चौराहे के पास रोते-बिलखते रहे। जबकि बाद में टेंपो से शव लेकर अपने घर लौट गए।
रिपोर्ट: यीशु दास
पुलिस पर लगा लाठियां भांजने का आरोप तो एसडीएम की निगरानी में बांटी खाद।
बदायूं।
बदायूं: जनपद में खाद को लेकर सुनियोजित तरीके से की गयी। यूरिया की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान भी यूनिया का वितरण किया गया। इसके बाद भी किसानों की हर केंद्र पर लंबी लाइन लगी रही। दहवागां से लेकर बिसौली तक एक जैसी स्थिती है। संकट थमता न देख डीएम ने यूरिया वितरण में मजिस्ट्रेट को इस काम में लगाया। कहा कि वह अपनी मौजूदगी में यूरिया का वितरण करायेंगे।रविवार को जिले में शहर से देहात तक यूरिया का वितरण चला। जिले में पिछले 15 दिनों से चल रहे यूरिया के संकट में रविवार आते-आते हालात ज्यादा बिगड़ गये। जिला प्रशासन व शासन प्रयास कर यूरिया उपलब्ध करा रहा है। किसान प्राइवेट दुकानों, इफको केंद्र एवं समितियों पर संभाले नहीं संभाल मिल रहे हैं। डीएम ने रविवार से ही जिले भर में संबधित तहसील के मजिस्ट्रेट अफसरों को इस काम में लगा दिया है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार संबधित दुकान पर रहकर लॉ एंड आर्डर संभालेंगे और किसानों को पात्रता के साथ यूरिया का वितरण शुरू करायेंगे। जिसके बाद एसडीएम सदर, बिसौली, सहसवान, दातागंज, बिल्सी ने क्षेत्र में जाकर यूरिया का वितरण कराया है।समितियों और दुकानों पर यूरिया वितरण को राजस्व टीम पहले से लगा रखी है। अव्यवस्थायें बढ़ने की शिकायतें मिलने पर मजिस्ट्रेट अफसरों को लगा दिया है। एसडीएम-तहसीलदार मौजूद रहकर यूरिया वितरण करायेंगे। जिससे किसान शांति व्यवस्था से यूरिया ले सकें और सभी को मिल सके। कुमार प्रशांत, डीएम
रिपोर्ट: यीशु दास