Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़। दिनांक 02.09.2020 समय 16.00 बजे पेट्रोल पम्प के सेल्स मैन से कोल्ड ड्रिंग की बोतल में पेट्रोल न देने की बात को लेकर धमकी देना 12-13 लड़को को बुलाकर बांस की कडिया से वादी मनोरंजन कुमार पुत्र स्व0 मृत्युजंय प्रसाद निवासी सलेमपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ व वादी के भतीजे को मारना पीटना गाली गुप्ता देना व जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 271/2020 धारा 147/149/323/504/506/352 IPC व 3(1)द , 3(1)ध, 3(2)5क SC/ST Act पंजीकृत किया गया था। जिसमे प्रकाश में आये ।

अभियुक्तगण 1. कैफ पुत्र मसूद 2. शेरू उर्फ लम्बू उर्फ मो0 मुअज्जब पुत्र अलीमुद्दीन निवासीगण समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ को उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह के दिनांक 16.09.2020 को समय करीब 11.15 बजे सगडी तहसील से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण- उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह का0 अजीत पटेल के द्वारा अभियुक्त 1. कैफ पुत्र मसूद 2. शेरू उर्फ लम्बू उर्फ मो0 मुअज्जब पुत्र अलीमुद्दीन निवासीगण समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ को दिनांक 16.09.2020 समय 11.15 बजे स्थान सगडी तहसील से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-

 मु0अ0सं0 271/2020 धारा 147/149/323/504/506/352 IPC व 3(1)द , 3(1)ध, 3(2)5क SC/ST Act

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. कैफ पुत्र मसूद निवासी ग्राम समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

2. शेरू उर्फ लम्बू उर्फ मो0 मुअज्जब पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 अमरनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अजीत पटेल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने