आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 सितम्बर-- प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) कलेक्ट्रेट आजमगढ़ ने कहा है कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसी जिनके पास 03 शस्त्र दर्ज हैं, वे अपने तीसरे शस्त्र को दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक जमा/सरेण्डर कर दें।
तत्क्रम में ऐसे शस्त्र लाइसेंसी जिनके पास 03 लाइसेंसी आग्नेयास्त्र हैं, वे अपना तीसरा लाइसेंसी शस्त्र दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक अवश्य ही स्थानीय थाने अथवा पंजीकृत शस्त्र व्यावसायी के यहाॅ जमा/सरेण्डर कर दें।