आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना –सिधारी
आज़मगढ़। निरीक्षक अपराध अंशुमान यदुवंशी मय हमराह उ0नि0 जाफर खां, का0 चन्द्रशेखर शाह, का0 महेश कुमार, का0 विनोद यादव के दिनांक 17.09.2020 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत नरौली चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति /संदिग्ध वाहन चेकिगं किया जा रहा था चेकिगं के दौरान रानी की सराय की तरफ से आती हुई 01 बुलेट मोटरसाईकिल दिखाई दिया तब तक पुलिस वालो को देखकर चालक बुलेट मोटरसाइकिल पीछे मुड़ाकर भागना चाहा तब तक उसकी मोटरसाईकिल अचानक बन्द हो गयी । हम पुलिस वालो को शक होने पर उसे दौड़ कर पकड़ लिया गया । जिससे भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की है । इसी लिये भाग रहा था । नाम पता पूछा गया तो गालिब शेख पुत्र शमशुद्दीन शेख निवासी तकिया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ बताया पूछताछ कर बताया कि मेरे 02 और साथी 1- विकास जायसवाल पुत्र मुद्रिका जायसवाल निवासी बखरीबाजार तहसील घाटपर रानी थाना खामपार जनपद देवरिया 2- जुनैद अन्सारी पुत्र जावेद इकबाल निवासी बगरा बाजार थाना खानपार जनपद देवरिया दोनो लोग चोरी का एक सफेद बुलेट लिये है तथा बेचने के लिये पहलवान तिराहे पर खड़े है । किसी ग्राहक का इन्तजार कर रहे है । तब पुलिस वाले मय अभियुक्त के अभियुक्त द्वारा बताय गये इशारे पर पहलवान तिराहा पहुँचकर उक्त दोनो अभियुक्तो को घेर लिया गया । तथा नाम पता पूछने पर दोनो अपना नाम उपरोक्त बताये । दोनो वाहनो को रजिस्ट्रेशन नम्बर की जाँच जरिये ई-चालान के माध्यम से चेक किया गया तो नम्बर प्लेट बदला हुआ पाया गया । तथा अभियुक्तगण से पूछने पर बताये कि हम लोग गाड़ियो को चुराकर उसका नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ियो का चेचिस नम्बर भी बदल देते है तथा गाड़ियो का फर्जी कागजात भी कर तैयार कर लेते है । तथा लोगो को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है । उक्त अभियुक्तो को अपराध का बोध कराकर समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दोनो वाहनो को कब्जे में लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 155/20 धारा 379/419/420/467/468/471/41/411/ भादवि पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी का विवरण-
1- 02 अदद बुलेट मोटरसाइकिल-(1- काली बुलेट-रजि0न0- DL 9SBD0786, 2- सफेद बुलेट- रजि0 न0 –DL10SV2317 )
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. गालिब शेख पुत्र शमशुद्दीन शेख निवासी तकिया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. विकास जायसवाल पुत्र मुद्रिका जायसवाल निवासी बखरीबाजार तहसील घाटपर रानी थाना खामपार जनपद देवरिया
3. जुनैद अन्सारी पुत्र जावेद इकबाल निवासी बगरा बाजार थाना खानपार जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-नि0अ0 श्री अंशुमान यदुवंशी मय हमराह थाना-सिधारी, जनपद-आजमगढ़
2- उ0नि0 श्री जाँफर खाँ मय हमराह थाना-सिधारी, जनपद-आजमगढ़