Breaking News

नाजायज गांजा(1 किलो 200 ग्राम) के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद।

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध गांजा व शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये  निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुहम्मदपुर पुलिया वहद ग्राम फरिहा पर एक व्यक्ति आया है जो कई दिनों से क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजा बेच रहा है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुच कर मुहम्मदपुर पुलिया पहुच कर चेकिंग किया जा रहा था कि गंभीरपुर की तरफ से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम संतोष यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी खादा थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक एक झोले में नाजायज गांजा बरामद किया गया।जिसका वजन कराया गया तो 1 किलो 200 ग्राम ज्ञात हुआ जिसको समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान कियाजा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त -

संतोष यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी खादा थाना निजामाबाद आजमगढ़

बरामदगी -

1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

पंजीकृत अभियोग -

मु0अ0सं0- 168/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0 93/017 धारा 307,323,504,506 भादवि थाना निजामाबाद, आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 168/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट थाना निजामाबाद, आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम -

1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आजमगढ़

और नया पुराने