Breaking News

एक देशी तमन्चा 2 जिन्दा कारतूस सहित 1 चाकू के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़।  दिनाक 14.9.020 को  पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर  व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  व  01 अदद चाकू बरामद किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर ,के नेतृत्व में व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह , उ.नि नागेश चौधरी मय हमराही टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम गजहडा स्थित काशी राम आवास के पास से दिनाक 14.9.020 को समय करीब 20.30 बजे दो नफर अभियुक्त इसरार पुत्र शौकत अली निवासी देवली खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के पास से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर  व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 2. नेहाल पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार निवासी अजीज नगर थाना मुबारकपुर आजमगढ के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद करते हुये अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है । 

 पूछताछ का विवरण –अभियुक्तगण पूछताछ से बताये कि हम लोग मिलकर पशू चोरी करके बेचते है और देशी असलहा अपने पास रखते है। 
 गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.इसरार पुत्र शौकत अली  निवासी देवली  खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 

2. नेहाल पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार निवासी अजीज नगर थाना मुबारकपुर आजमगढ

 बरामदगी

1. अभियुक्त इसरार के कब्जे से  एक अदद तमन्चा .315 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस .315बोर  बरामद ।

2. अभियुक्त नेहाल के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद ।

 आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0 192/20 धारा 3,25 आयुध अधि0थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 
2. मु.अ.स. 193/020 धारा 4,25 आयुध अधि0थाना मुबारकपुर आजमगढ़   
3. 189/20 धारा 380,511 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़   

 गिरफ्तारी करने वाली टीम –

1- व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर आजमगढ । 
2- उ.नि. नागेश चौधरी थाना मुबारकपुर आजमगढ।


 
और नया पुराने