आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। दिनांक 14.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव कस्वा लालगंज मे मौजूद थे कि मुखविर खास द्वारा बताया गया कि दो महिला नकाब पोस में सिनेमा तिराहे का पास पकरिया के पेड़ के नीचे गुमती के पीछे गाँजा बेच रही है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ी जा सकती है इस सूचना पर तत्काल महिला आरक्षियो को तलब कर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचे तो पुलिस वालो को देखकर दोनो महिलाए झोला लेकर भागना चाही कि महिला आरक्षी की मदद से करीब 10 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया. भागने का कारण पूछा गया तो बतायी कि हम लोगो के पास गांजा है पकड़े जाने के डर से भाग रही थी कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । दोनो महिलाओ की महिला आरक्षी से जामा तलाशी ली गयी तो सकीना के बाये हाथ के लिये झोले में पन्नी मे बँधा हुआ 1 किलो 300 ग्राम गाँजा व मुस्कान के कब्जे से 1 किलो 350 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर समय करीब 19.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा स्थानीय थाने पर 1- मु.अ.स. 210/2020 धारा8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ बिरूद्ध मुस्कान 2- मु.अ.स. 211/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़ बिरूद्ध सकीना पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता-
1- श्रीमती मुस्कान पत्नी नन्हे साई नि0 मड़इया महमदपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2- श्रमती सकीना पत्नी शब्बू फकीर निवासी मड़इया महमदपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़
बरामदगीः-
1. श्रीमती सकीना के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गाँजा
2. श्रीमती मुस्कान के कब्जे से 1 किलो 350 ग्राम गाँजा
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु.अ.स. 210/2020 धारा8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ बिरूद्ध मुस्कान
2- मु.अ.स. 211/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़ बिरूद्ध सकीना
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह।
2. उ.नि. अनिल कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।