आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कन्धरापुर
आज़मगढ़। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर/लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 18/09/2020 को प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग करते हुए भरवनाथ चौराहे पर मौजूद थे कि कुछ देर बाद वही पर प्रभारी स्वाट निरीक्षक प्रशान्त कुमार, निरीक्षक देवप्रकाश, उ0नि0 प्रकाश शुक्ला मय हमराह व प्रभारी मेहनगर राजेश कुमार मिश्र मय हमराही मिले । पुलिस बल द्वारा आपस में अपराध एव अपराधियो तथा ईनामिया अभियुक्तगणो के सम्बन्ध में बात-चित की जा रही थी कि जरिये मुखबीर खास सुचना मिली कि किशुनदासपुर की ओर से एक काले रंग के स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल पर तीन बदमाशान जिनके पास नाजायज असलहा एवं लूट के सामान के साथ भवरनाथ चौराहे होते हुए आजमगढ शहर में कोई गम्भीर घटना को अन्जाम देने जा रहे है । इस सूचना पर पुलिस बल को उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराकर सिलनी नदी पुल के पास दोनो तरफ गाढ़ाबंदी किया गया कि थोड़ी देर में एक मोटर साईकिल से तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये । जिनको रूकने का ईशारा किया गया तो पिछे बैठे दोनो बदमाशानो ने पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत फायर कर दिये । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से बचाव कर हिकमत अमली से सिखाये तरीके से आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तीनो बदमाशो को समय 14.25 बजे किशुनदासपुर वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. मनीष यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र सुखराम यादव निवासी खानपुर रघुबरराय थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर 2. अमित विश्वकर्मा पुत्र भानू प्रताप विश्वकर्मा निवासी किशुनपुरा रामपुर बलभद्र थाना सादियाबाद (गाजीपुर) 3. दीपक शर्मा पुत्र स्व0 छोटेलाल शर्मा निवासी गजेन्द्रपुर कहिनौर थाना सरायलखनसी जिला मऊ बताया तथा मौके पर जामातलाशी से 02 अदद देशी तमंचा,03 जिन्दा ,02 खोखा कारतूस 315 बोर,एक अदद देशी तमंचा,01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ । जिसमे थाना मेहनगर के मु0अ0सं0- 194/2020 धारा 394,411,120बी भादवि में लूटी गयी माल मसरूका क्रमश एक अदद टैबलैट सैमसंग,एक अदद भारत फाईनेन्स की रजिस्टर,96 अदद रिसिप्ट,4900 रूपये तथा एक छोटी बैग बरामद हुआ तथा मौके से एक अदद मोटरसाईकिल नं0- यूपी 50 जे 9196 बरामद हुआ । बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में जनपद मऊ के थाना चिरैयाकोट में मु0अ0सं0- 194/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । जो उसी थाने पर तैनात सिपाही आनन्द यादव की है ।अभियुक्त दीपक शर्मा व अभियुक्त अमित विश्वकर्मा पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 25-25 हजार रूपये का पूर्व में इनाम घोषित है ।अभियुक्तगण से कडाई से पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण को 1. सुनील यादव पुत्र रामनवल यादव निवासी बिछिया थाना मेहनगर आजमगढ व संचम यादव उर्फ संजय यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी बघरा थाना तरवा जनपद आजगढ द्वारा असलहा तस्करी हेतु दिया जाता है । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- 117/2020 धारा 307,41,411,420,467,468,471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 2. मु0अ0सं0- 118/2020 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम मनीष यादव 3. मु0अ0सं0-119/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम अमित विश्वकर्मा 4. मु0अ0सं0-120/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम दीपक शर्मा पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मनीष यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र सुखराम यादव निवासी खानपुर रघुबर राय थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर ।
2. दीपक शर्मा पुत्र स्व0 छोटे लाल शर्मा निवासी ग्राम गजेन्द्रपुर कहिनौर थाना सरायलखन्सी मऊ ।
3. अमित विश्वकर्मा पुत्र भानू प्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम किशुनपुर रामपुर बलभद्र थाना सादियाबाद गाजीपुर
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 117/2020 धारा 307,41,411,420,467,468,471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 118/2020 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम मनीष यादव ।
3. मु0अ0सं0-119/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम अमित विश्वकर्मा ।
4. मु0अ0सं0-120/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ बनाम दीपक शर्मा
आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक शर्मा
1. मु0अ0सं0-355/17 धारा 394,411 भादवि थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0-116/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मरदह गाजीपुर ।
3. मु0अ0सं- 194/2020 धारा 379,411 भादवि थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0- 124/2020 धारा 394,411,120बी भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0- 117/2020 धारा 307,41,411,420,467,468,471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0-120/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास मनीष यादव उर्फ मोनू यादव
1. मु0अ0सं0- 123/18 धारा 457,380,411 भादवि थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर ।
2. मु0अ0सं0- 16/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर ।
3. मु0अ0सं- 194/2020 धारा 379,411 भादवि थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0- 117/2020 धारा 307,41,411,420,467,468,471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0- 118/2020 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास अमित विश्वकर्मा
1. मु0अ0सं0- 124/2020 धारा 394,411,120बी भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं- 194/2020 धारा 379,411 भादवि थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ।
3. मु0अ0सं0- 117/2020 धारा 307,41,411,420,467,468,471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ
4. मु0अ0सं0-119/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ ।
बरामदगी
1. एक अदद देशी तमंचा 303 बोर ,01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर
2. दो अदद देशी तमंचा 315 बोर ,03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
3 एक अदद टैबलेट सैमसंग
4. 96 अदद भारत फाईनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड का रीसिप्ट नं0- M807/38947(INDUSLAND BANK)
5. एक अदद सेन्ट्रल मीटिंग रजिस्टर
6. 4900 रूपये नकद
7. कम्पनी/समूह की लूटी बैग ।
8. एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक प्रशान्त कुमार स्वाट 2 प्रभारी मय हमराह जनपद आजमगढ ।
2. प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर श्री शिवशंकर सिंह मय हमराह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
3. प्रभारी मेहनगर श्री राजेश मिश्र मय हमराह थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
4. निरीक्षक देवप्रकाश स्वाट 2 जनपद आजमगढ ।
5. उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला स्वाट 2 जनपद आजमगढ ।
6. का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, का0 विनोद सरोज, का0 सनी नागर स्वाट टीम-2 आजमगढ़