Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ । रौनापार थाना के देवारा ईस्माइलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया, देवारा  इस्माइलपुर निवासी भीमा पुत्र स्वामीनाथ उम्र लगभग 52 वर्ष प्रमोद पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 25 वर्ष घर से 1 किलोमीटर दूर सिवान में भैंस चराने गए थे, की आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार देवारा इस्माइलपुर निवासी भीमा यादव पुत्र स्वामीनाथ की शादी नहीं हुई थी। वहीं पर मृतक प्रमोद तीन भाइयों में सबसे छोटा था सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा एस आई चन्द्रशेखर यादव ,यस आई राकेश यादव ,मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

और नया पुराने