Breaking News

बाइक सवार को धक्का मार कर भाग रहे चकबंदी अधिकारी के कार को घेरकर भीड़ ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

चकबंदी अधिकारी के सीओ  और उनके ड्राइवर को भी पीटा ।

पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले पीटने वाले लोग।  

सगड़ी ।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर स्थित  पेट्रोल पंप के पास बाइक  सवार को धक्का मार कर भाग रहे  चार पहिया को  घायल युवक के चिल्लाने  पर सपा रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं ने कार को  को घेरकर  किया क्षतिग्रस्त। साथ ही कार सवार चकबंदी अधिकारी सीओ और ड्राइवर   जमकर  धुनाई कर दिया।  पुलिस के पहुंचने से पहले लोग भाग निकले । पुलिस  दोनों पक्षों को थाने पर लाईl
सोमवार को  दोपहर को चकबंदी विभाग के अधिकारी सीओ सगड़ी सैल राजीव कमल गोरखपुर से आजमगढ़ अपने कार से  कार्यालय जा रहे थे ।इस दौरान जीयनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास उनके कार से बाइक सवार को धक्का लग गया। जिसमें बाइक  सवार फहद  18 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद मैनुद्दीन निवासी  पारीपट्टी थाना जीयनपुर  और अवनीश यादव निवासी महुलिया थाना बिलरियागंज घायल हो गया। घायलों को चिल्लाने पर रैली में जा रहे सपा कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील से पहले  कोयला ढाबा के पास कार को घेरकर  पकड लिया । और  कार क्षतिग्रस्त कर दिया ।  साथ ही  भीड़ ने  चकबंदी अधिकारी सीओ सगड़ी निवासी बिहार  शैल राजीव कमल और उनके ड्राइवर बबलू निवासी गोरखपुर की भी मारा पीटा और चकबंदी अधिकारी की  मोबाइल छीन लिया । वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले लोग भाग निकले ।पुलिस कार को  अपने कब्जे में लेकर  दोनों पक्षों को थाने लाई।घायलों का इलाज कराया ।
 समाचार लिखे जाने तक पूछताछ चल रही थी।साथ मोबाइल का पता लगाने का प्रयास चल रहा था ।


और नया पुराने