आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 सितम्बर 2020-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि पिछडे़ वर्ग के निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर को ऊॅचा करने के उद्देश्य से शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़े वर्ग के कक्षा 9-10 के ऐसे छात्र/छात्राओं जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 2.00 लाख तक हो, को रू0 225 प्रतिमाह की दर से धनराशि उपलब्ध करायी जाती है। माह के 15 तारीख के बाद प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं को उस माह की छात्रवृत्ति देय नहीं होती है। वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के अन्तर्गत आजमगढ़ जनपद में 29828 छात्र/छात्राओं को रू0 616.57 लाख की धनराशि सीधे उनके बैक खातों में अन्तरित कराते हुए लाभान्वित कराया गया है।
उन्होने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पिछड़े वर्ग के ऐसे छात्र/छात्राओं को जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 2.00 लाख तक है, उनको छात्रवृत्ति की धनराशि बैक खातों के माध्यम से सीधे प्रदान की जाती है। माह की 15 तारीख के बाद प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राआंे को उस माह की छात्रवृत्ति देय नहीं होती है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में 88100 छात्र/छात्राओं को रू0 2537.72 लाख की धनराशि सीधे उनके बैक खातों में अन्तरित कराते हुए लाभान्वित कराया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत पिछड़े वर्ग के ऐसे छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया जाता है, जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 2.00 लाख तक है। प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि कोर्सवार निर्धारित दरों के अनुसार अधिकतम रू0 50,000 या शिक्षण संस्था द्वारा निर्धारित दरें जो भी कम हो प्रदान की जाती है। वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में 69058 छात्र/छात्राओं को रू0 4116.42 लाख की धनराशि सीधे उनके खातों में अन्तरित कराते हुए लाभान्वित कराया गया है।
