आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह को राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार हेतु चयनित होने पर, अजमतगढ़ ब्लाक के शिक्षकों में खुशी की लहर है।
ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक और संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम, सुरेन्द्र प्रताप सिंह से आजमगढ़ स्थित उनके आवास पर मिल कर बधाई दी। फूल-मालाओं से लाद दिया, और बुकें भेंट कर स्वागत किया।
तो, आज शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय, और प्राथमिक विद्यालय कोठिया पर हुई शिक्षकों की बैठक में खुशी का इजहार किया गया। लोगों ने सुरेंद्र प्रताप सिंह को निष्ठावान शिक्षक, एवं शिक्षकों का वफ़ादार हिमायती नेता बताया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा, प्रधानाध्यापक अजहर मंजूर, कमलनयन यादव, रामविलास चौहान, तुषार सिंह, सुनिल गावस्कर, राजेश कुमार, माया सिंह, रीना, नेहा सिंह, विनोद यादव, बृजेश वर्मा, दिवाकर यदुवंशी, आशा सिंह, शैलेश कुमार, संजय कुमार आदि रहे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ ब्लाक की अध्यक्ष नगीना राय, वीरेन्द्र शाही, धनंजय सिंह, अवधेश यादव, रामसिंह आदि ने भी सुरेंद्र प्रताप सिंह के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाइयां दीं। साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया है।