आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार।
आज़मगढ़। वादी सुशील कुमार भाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सगड़ी की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमे अभि0गण द्वारा खुद को जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए तथा खुद के चालक द्वारा बचाने पर लाठी डण्डा से बुरी तरह से मारना पीटना जिससे गम्भीर चोट आना व सरकारी कार्य मे बाधा डालना तथा धोखाधड़ी करके अपमिश्रित शराब बेचने तथा बरामद शुदा मैकडावल ब्राण्ड के 10 पौवे (धारिता 180 ML तीव्रता 42.8% V/V) रायलस्टैग के तीन पौवे (धारिता 180 ML) इम्पीरियल ब्लू के तीन पौवा, आफीसर च्वाइस के 1 अद्धा, 01 लीटर की पानी वाली बोतल मे अपमिश्रित शराब तथा 10 इम्पीरियल ब्लू के ढक्कन, 10 मैकडावल का ढक्कन तथा 07 रायल स्टैग के ढक्कन मौके पर दुकान से बरामद करने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 173/2020 धारा 419/420/353/333/504/506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध व 3(2)5क SC-ST ACT व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कराया।दौराने विवेचना अभियुक्त अजीत कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पुत्र रामा सिंह निवासी बातन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः 10.09.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 173/2020 धारा 419/420/353/333/504/506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध व 3(2)5क SC-ST ACT व 60 आबकारी अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित एक नफर अभियुक्त अजीत कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पुत्र रामा सिंह निवासी बातन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बाजार गोसाई तिराहा समय लगभग 13.00 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 173/2020 धारा 419,420,353,333,504,506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध, 3(2)5क SC/ST ACT व 60 Ex. ACT थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
अजीत कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पुत्र रामा सिंह निवासी बातन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 सुरेन्द्र यादवथाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. का0 अनिल कुमारथाना रौनापार जनपद आजमगढ़
5. म0का0 प्रेमलता पाण्डेयथाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
