Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/इनानिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 10.09.2020 को उ0नि0 अखिलेश चन्द पाण्डेय मय हमराह का0 प्रमोद यादव व का0 दीपू शर्मा द्वारा अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब व अवैध शस्त्र की बरामदगी /गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम चितारा महमूदपुर से प्राचीन शिव मन्दिर चितारा होते हुए चितारा महमूदपुर सडक पर आने वाला है जिसके पास अवैध असलहा है जो कोई आपराधिक घटना करने की फिराक मे है । इस सूचना पर पुलिस बल प्राचीन शिव मंदिर के पास पहुचे कुछ ही देर में एक व्यक्ति गाँव की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया कि जैसे ही वह व्यक्ति ईदगाह के आगे प्राचीन शिव मंदिर के पास पहुंचा कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त व्यक्ति को एक कदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ समय 06:15 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हामिद उर्फ गामा पुत्र हुबदार निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-150/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

हामिद उर्फ गामा पुत्र हुबदार निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज, आजमगढ़ 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 150/20 धारा  3/25 आयुध  अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास।

1.मु0अ0सं0 150/20 धारा  3/25 आयुध  अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ । 
2. मु0अ0सं0 896/10 धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
3. मु0अ0सं0 255/03 धारा  323,504,506,308  भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर  व एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने