Breaking News

छेडखानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

 आज़मगढ़। दिनांक 05/9/20 को थाना थाना क्षेत्र दीदारगंज जनपद आजमगढ़ निवासिनी द्वारा थाना  दीदारगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 02/09/2020 को अभियुक्त अनमोल राजभर पुत्र मोती लाल राजभर निवासी ग्राम महुवारा खुर्द थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ मेरे साथ छेडखानी किया मना करने पर मारा-पीटा व गाली दिया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/20 धारा 354,323,504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं महिलाओं से सम्बन्धित अपराध के रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.09.2020 को उ0नि0 जावेध अख्तर मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं-145/20 धारा 354,323,504 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अनमोल राजभर पुत्र मोती लाल राजभर निवासी ग्राम महुवारा खुर्द थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को गोमती ग्रामीण बैक ग्राम पुष्पनगर से समय 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 145/20 धारा 354,323,504 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अनमोल राजभर पुत्र मोती लाल राजभर निवासी ग्राम महुवारा खुर्द थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने