Breaking News

उपजिलाधिकारी बनने पर टीम विवेक सिंह के द्वारा माला पहना कर किया गया स्वागत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ । सगडी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज ब्लॉक के विकास खंड  अधिकारी आकाश सिंह 2018 पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उपजिलाधिकारी बन गए हैं, आकाश सिंह के उपजिलाधिकारी बनने पर जहां घर में खुशी का माहौल है, वही आजमगढ़ जनपद में उनके शुभचिंतकों में भी खुशी  की लहर दौड़ गई है, जैसे ही लोगों को आकाश सिंह के उपजिलाधिकारी बनने की सूचना मिली, लोग ब्लॉक मुख्यालय महाराजगंज पर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराने के साथ ही 
साथ माला पहनाकर स्वागत किया।
खंड विकास अधिकारी आकाश सिंह 2014 में आईटी कॉलेज मुंबई से बीटेक किए, तथा प्रथम बार PCS परीक्षा उत्तीर्ण करके खंड विकास अधिकारी के पद पर 8 जून 2020 को महराजगंज ब्लॉक पर कार्यभार संभाला, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए  दूसरी बार के 2018 पीसीएस परीक्षा का परिणाम आने के बाद एसडीएम का पद मिलने पर ब्लॉक मुख्यालय के समस्त कर्मचारियों स्टाफ ने मिठाई खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया।
वीडियो आकाश सिंह ने सफलता का श्रेय परिवार के साथ ही साथ माता श्यामलता सिंह तथा पिता अश्वनी कुमार सिंह एवं दोस्तों को दिया, कहा कि जिस तरह से वीडियो के पद पर कार्यरत हूं, प्रशासनिक सेवा एसडीएम का पद मिला है अभी भी आगे तैयारी करता रहूंगा, बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी, पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार पवन कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह राजपूत सच्चिदानंद सिंह सच्चा मंडल अध्यक्ष बजरंगी विश्वकर्मा बृजमनी बुजुर्ग दिनेश सिंह बृजकेश मौर्य अक्षय कबेलपुर शौर्य सिंह कौशिक आजाद यादव इन्द्र मणि मौर्य अतुल तिवारी बृजमनी आदि लोग  बधाई दिये।


और नया पुराने