Breaking News

शिक्षण संस्थानों द्वारा वैश्विक महामारी काल मे फीस वसूली व अन्य शैक्षणिक समस्याओं केविरुद्ध उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

देवरिया।

रिपोर्ट: ब्यूरो

देवरिया। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में विद्यालयों/महाविद्यालयो द्वारा वैश्विक महामारी काल मे फीस वसूली व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के विरुद्ध जिलाधिकारी को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। 
जिला संयोजक शिवम निषाद ने कहा कि शिक्षा का व्यापारीकरण के पर्याय बन चुके कुछ तथाकथित विद्यालयों व महाविद्यालयो द्वारा इस आपदा काल को लूट का अवसर बनाया जा रहा है। विद्यार्थियो और अभिभावकों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जा रहे है और ऐसे विद्यालय व महाविद्यालय तंत्र बेलगाम हो चुके है।
सरकार के द्वारा निर्धारित मानक फीस से ज्यादा फीस वसूली का मामला भी जोर शोर से है। प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन पूर्व व उपरांत कक्षाएं सेनेटाइज की जाए एवं अप्रैल से जून तक के फीस को माफ करते हुए जिला प्रशासन से अपील है कि इस लूट खसोट को बंद करने हेतु जिला स्तरीय जांच केंद्र बनावे। इस दौरान 6 सदस्यी टीम ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि भविष्य में प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठाती है तो विद्यार्थी परिषद  योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान पूर्व जिला संयोजक  शुभम् त्रिपाठी,सौम्य मिश्र, अंकित, हैप्पी, आशुतोष, दिव्यांश, शिवम, अमृतांश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने