Breaking News

पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 24.09.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक महिला सम्मन प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी ए.एच.टी.यू. कार्यालय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित की गई जिसमें शासन के विभिन्न विभागों तथा अभियोजन अधिकारी सी.डब्ल्यू.सी., रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा आदि के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया।

 उक्त बैठक में नाबालिक बच्चों तथा बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं मानव तस्करी के संबंध में समस्त थानों पर प्रधान के रजिस्टर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

और नया पुराने