Breaking News

चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

 आज़मगढ़।  जितेन्द्र प्रसाद चौरसिया S/O रामहरख चौरसिया ग्राम भोपालपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के लिखित तहरीरी सूचना पर दिनांक 12.09.20 की रात्रि में गोसाई की बाजार में स्थित दुकान जो चौरसिया आटो पार्ट्स के नाम से थी चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा मु0अ0सं0 157/20  धारा 457,380 भादवि दर्ज किया गया था।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी  के निर्देशन में आज दिनांक 24.09.2020 को उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 भानूप्रताप यादव व का0 रघुबीर यादव द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.इन्दल सरोज पुत्र रामचन्दर सरोज निवासी ग्राम अमौडा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 2. अर्जुन सरोज पुत्र स्व0 रामदुलारे सरोज ग्राम सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को समय 10.15 बजे गोसाई की बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।  
पूछताछ का विवरण- पूछने पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग गोसाई की बाजार में स्थित चौरसिया आटो पार्ट्स की दूकान के यहाँ से दिनांक 12.09.20 की रात में अपने साथियो के साथ मिलकर सामान चुराये थे। साहब और चुराये हुए सामानों को पंकज के घर पर रखा गया है। और कुछ सामानो को हमने अपने दुकानो पर आने वाले ग्राहको के मोटर साइकिलो में लगाकर खपत कर दिये है और चुराये गये 15000 रुपये को आपस में 5000-5000 रुपये बाँट लिये थे। और पैसे खर्च हो गये है जो बचा था उसको आप लोगो नें अभी बरामद किया है, बरामद मोबिल के बारे में पूछने पर दोनो ने बताया कि साहब हमलोग मिस्त्री है, इसको गाड़ियो में सर्विसिंग करते समय प्रयोग कर देते है। 

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 157/20 धारा 457/380, भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि, थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़ । 

गिरफ्तार अभियुक्त –

1.इन्दल सरोज पुत्र रामचन्दर सरोज निवासी ग्राम अमौडा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 
2. अर्जुन सरोज पुत्र स्व0 रामदुलारे सरोज ग्राम सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी-
 
1- एक अदद अपाचे मोटर साइकिल चोरी की रजि0 UP 65 CA 6435 बरंग सफेद व चार डिब्बा मोबिल, 
2- 1200 रुपया  नकद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य व का0 भानूप्रताप यादव  व का0 रघुबीर यादव,  थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़

और नया पुराने