Breaking News

बेटे के अपहरण की आशंका में माँ ने दी थाने में तहरीर, गावँ के कुछ लोगों पर आरोप।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

आज़मगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र ग्राम राजापुर सिकरौर निवासनी सुफियाना पत्नी मो० अकरम ने थाने में लिखित तहरीर दिया है कि मेरा पुत्र ग़ालिब पुत्र मो० अकरम 11 सितम्बर  को सुबह 09 बजे घर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए घर से आज़मगढ़ केलिए  निकला था साथ मे पड़ोसी जितेंद्र पुत्र फिरतू बिन्द भी गया था जब शाम तक वापस नहीं आया तो उसके मोबाइल नम्बर पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन स्विच ऑफ रहा.काफी तलाश करने पर आज तक पता नहीं चला.और न हु घर वापस  आया 18 दिन पहले गांव के ही विनय पुत्र अशोक,मुकेश पुत्र आसरे,झिनकू पुत्र आसरे से झगड़ा और मार पीट हुई थी जिसमे उपरोक्त लोगों ने धमकी दिया था जिससे सुफियाना को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने मेरे पुत्र का अपहरण कर लिया गया है. जैसा कि पूर्व में धमकी दी गयी थी. थाने में तहरीर देकर श्रीमती सुफियाना ने न्याय की गुहार की है।


और नया पुराने