Breaking News

सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु भूमि का चयन प्राथमिकता से किया जाए-जिलाधिकारी।

हमीरपुर: 22 सितम्बर 2020

रिपोर्ट-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर। नगरीय निकायों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई।
 बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/ नगर पंचायत मौदहा व सरीला से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु भूमि का चयन प्राथमिकता से किया जाए । यदि भूमि की उपलब्धता नहीं हो पा रही है तो इसको नियमानुसार क्रय करने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। इस हेतु  संबंधित जमीन का नियमानुसार मूल्यांकन भी करा लिया जाए ।जिलाधिकारी ने कहा कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के अंतर्गत सूखे तथा गीले कचरे / अपशिष्ट के लिए अलग-अलग तथा प्लास्टिक आदि के लिए अलग-अलग डंपिंग ग्राउंड के लिए भी भूमि का निर्धारित पैमाने के अनुसार चिन्हांकन कर लिया जाए ।जिलाधिकारी ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सभी नगरीय निकायों में उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष जो कार्य किए गए हैं उसका विवरण उपलब्ध कराया जाए । इस हेतु किस मद में कितनी धनराशि अवमुक्त हुई तथा उसके सापेक्ष क्या-क्या कार्रवाई की गई है इसकी भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए । उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सभी प्रकार की सामग्री का क्रय वित्तीय नियमों के अनुसार किया जाए।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव , डिप्टी कलेक्टर राजेश चौरसिया एवं संजीव शाक्य , नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

और नया पुराने