Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना अहरौला

आज़मगढ़। आज दिनांक 08.09.20 को अपराध की रोकथाम एवं वाछित वारंटी अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे आज दिनांक 08-9-2020 को थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह हे0का0 अरविन्द सिंह , का0 सूरज खरवार, का0 शिवम कुमार, व म0का0 चमन खातून मय देखभाल क्षेत्र जांच पेण्डिग एहकमात तलाश वाछित अपराधी करते हुए शाहपुर बाजार मे मौजूद थे कि पूर्व से रवानाशुदा उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह ,उ0नि0 प्रभातचन्द पाठक ,का0 सत्येन्द्र यादव ,का0 पुनित चौहान, का0 अखिलेश पाण्डेय ,HG हरदेव राम,HG उदयराज, HG रवीन्द्र चौरसिया, PRD बालेश्वर गिरी को तलब किया गया कि शाहपुर बाजार में मिले। पुलिस टीम आपस मे अपराध एंव अपराधियो के बारे मे बातचीत कर रही थी कि मुखबिर खास उसी दौरान आकर बताया कि साहब कुछ लोग एक पिकप व एक मौजिक गाडी से जानवर लादकर छतौना के तरफ से पांती की तरफ जाने वाले है यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है।
मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर आपस मे एक दूसरे को अवगत कराते हुए मय पुलिस पार्टी मुखविर को साथ लेकर छतौना गांव के बाहर पुलिया पर आयी, पुलिया की आड़ मे छिपकर उक्त दोनो गाडियों का इन्तजार करने लगी कि थोड़ी देर बाद छतौना गांव के तरफ से दोनो गाड़ी आती दिखाई दी कि मुखबिर खास ने दूर से ही इशारा कर हट बढ़ गया, थोडी देर बाद उक्त दोनो गाडी नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा गाडी रोकने का इशारा किया गया तो उक्त दोनो गाड़ी चालक गाडी मोड़कर भागने का प्रयास किये तुरन्त पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसी गाड़ी पर बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस वालो के उपर लक्ष्य बनाकर जान से मारने के नियत से फायर कर दिया, दोनो गाडियो को घेर घारकर आवश्यक बल प्रयोग कर बैठे व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। पकडे गये बदमाशों से नाम पता पूछा गया तो अभियुक्तगण ने अपना नाम (1) खुशरब्बे पुत्र जमालुद्दीन निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष (2) शहाबुद्दीन पुत्र तौहीद साकिन मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष (3) मोफीद पुत्र मो0 रब्बानी उर्फ लोही साकिन सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष नाम बताया तथा अभियुक्तगण के पास से 4 राशि गाय व एक राशि बछिया,  एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद चापड़, एक अदद पिकप UP 50 AT 2927, एक अदद मैजिक UP 62 BP 1401 बरामद कर समय करीब 06.05 बजे सुबह गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पर 1. मु0अ0सं0 133/2020 धारा 3/5क(छ)5(ख)8/(1) उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 1955 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन 2020  व 11 पशु क्रुरता अधि0 307 भादवि 2. मु0अ0सं0 134/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3. मु0अ0सं0 135/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-

1. खुशरब्बे पुत्र जमालुद्दीन निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष

2. शहाबुद्दीन पुत्र तौहीद साकिन मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष 

3. मोफीद पुत्र मो0 रब्बानी उर्फ लोही साकिन सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष 

 बरामदगी

1-4 राशि गाय व एक राशि बछिया 
 2- एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
3- एक अदद चापड़
4- एक अदद पिकप UP 50 AT 2927
5-  एक अदद मैजिक UP 62 BP 1401

 पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0 133/2020 धारा 3/5क(छ)5(ख)8/(1) उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 1955 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन 2020  व 11 पशु क्रुरता अधि0 307 भादवि
2. मु0अ0सं0 134/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 135/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

 गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगणों का नाम-

SO ब्रह्मदीन पाण्डेय,  उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक, हे0का0 अरविन्द सिह, का0 सुरज खरवार, का0 शिवम कुमार, का0 सतेन्द्र यादव, का0 पुनित चौहान, का0 अखिलेश पाण्डेय, म0का0 चमन खातून

और नया पुराने