आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज।
आज़मगढ़। तिलकधारी यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/20धारा 323,504,506,325,308 भादवि बाबत दिनेश यादव आदि 04 नफर द्वारा जमीन सम्बन्धित विवाद को लेकर मारने पीटने , गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने मारपीट से वादी के हाथ की कलाई टूट जाने व आवेदक की पत्नी का मौके पर बेहोश हो जाने के सम्बन्ध मे दाखिल तहरीर के आधार पर पंजीकृत हुआ ।
आज दिनांक 05.09.2020 को उ0नि0 जगदीश प्रसाद,उ0नि0 अखिलेशचन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मु0अ0सं-143/2020 धारा 323,325,504,506,308 भादवि थाना दीदारगंज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में उनके घर तथा उनके मिलने वाले सम्भावित स्थानो पर दबिश दिया गया तो अभियुक्त सुरेश कुमार यादव पुत्र स्व0 विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को घर पर मौजूद मिला जिसको समय 05.45 बजे सुबह गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0स0- 143/2020 धारा 323,504,506,325,308 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
2- सुरेश कुमार यादव पुत्र स्व0 विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
3- उ0नि0 जगदीश प्रसाद,उ0नि0 अखिलेशचन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।