Breaking News

बरदह पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। दिनांक 14.09.2020 को बरदह थाना क्षेत्र की वादिनी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 14.09.2020 को समय 08.00 बजे सुबह में अपने घर पर अकेली थी उसी समय गाँव के शिवनरायन पुत्र स्व0 रामनाथ ग्राम शंकरपुर थाना बरदह आजमगढ हमारे घर में घुस आये हमारे साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया तथा शोर मचाने पर हाथापाही किया । वादिनी की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 218/20 धारा 323/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 15.09.2020 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह का0 अभय प्रताप सिंह, का0 योगेन्द्र यादव , का0 अनुपम सिंह के चौकी देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित मु0अ0सं0 218/20 धारा 323/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट की गिरफ्तार हेतु अभि0 के घर ग्राम शंकरपुर मे पहुचे तथा अभि0 के घर पर एक व्यक्ति लेटा हुआ मिला जिसको उठा कर नाम व पता पूछा गया तो लेटे हुए व्यक्ति द्वारा अपना नाम शिवनरायन पुत्र स्व0 रामनाथ ग्राम शंकरपुर थाना बरदह आजमगढ -50 वर्ष बताया चूकि अभि0 शिवनरायन उपरोक्त मुकदमा हाजा मे वांछित अभि0 है । अत: कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 218/20 धारा 323/452/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- शिवनरायन पुत्र स्व0 रामनाथ ग्राम शंकरपुर थाना बरदह आजमगढ -50 वर्ष 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना-बरदह, आजमगढ़।

और नया पुराने