आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र की वादिनी की पुत्री 16 वर्ष अपने नाना के घर पर रहती है को दिनांक 04.09.2020 कि रात करीब 12 बजे सोते समय गाँव के इसमेजर पुत्र श्री घूरा राम निवासी मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ जबरजस्ती उठा ले गया व उसके साथ छेड़खानी करने लगा कि लड़की द्वारा शोर करने पर वादिनी की बहन का लड़का सोनू जो ननिहाल में ही रहता है शोर सुनकर दौडते हुए गया तो वहाँ इसमेजर वादिनी की लड़की को पकड़ा था सोनू को देखकर भाग गया, के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 149/20 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरण - पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज दिनांक 08.09.2020 को उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 रघुबीर यादव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त इसमेजर पुत्र श्री घूरा राम निवासी मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ को समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है.
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 149/20 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
इसमेजर पुत्र श्री घूरा राम निवासी मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य, का0 रघुबीर यादव
नोट- जनपद आजमढ़ के विभिन्न थानों द्वारा कुल 27 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।