आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 सितम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-सुरेन्द्र कुमार के घर के आस पास, राजस्व ग्राम गड़ेरिया, तहसील फूलपुर, 2-हनुमान मंदिर के आस पास, वार्ड नं0-04 लोहिया नगर, नगर पंचायत अतरौलिया, 3-मुख्य बाजार, राजस्व ग्राम बक्सपुर, तहसील मार्टीनगंज, 4-मुख्य बाजार, राजस्व ग्राम मुक्तिपुर, तहसील मार्टीनगंज, 5-उसड़ी मोड़, राजस्व ग्राम मुक्तिपुर, तहसील मार्टीनगंज, 6-केवट बस्ती, राजस्व ग्राम खम्हौली, तहसील मार्टीनगंज, 7-मोसीन के घर से मकबूल टेलर के घर तक, वार्ड नं0 10 जाकिर नगर, नगर पंचायत बिलरियागंज, 8-पश्चिमी तिवारी का पूरवा, राजस्व ग्राम बसही वन्देदासपुर, तहसील निजामाबाद, 9-लोहिया नगर, वार्ड नं0-08 नगर पंचायत फूलपुर, 10-राजस्व ग्राम फूलपुर देहात, तहसील फूलपुर, 11-राजस्व ग्राम भदरिया, तहसीह फूलपुर, 12-राजस्व ग्राम पूराहाजी, तहसील फूलपुर, 13-रमेश चन्द के घर के पास, राजस्व ग्राम अम्बारी, तहसील फूलपुर, 14-राधेश्याम के घर के पास राजस्व ग्राम अम्बारी, तहसील फूलपुर, 15-मिश्राना वस्ती, राजस्व ग्राम गोंदपुर, तहसील सगड़ी, 16-ठकुरहन बस्ती, राजस्व ग्राम गडेरूवा, तहसील सगड़ी, 17-मिश्राना बस्ती, राजस्व ग्राम जोधीपुर, तहसील सगड़ी, 18-सुरेन्द्र के घर से यादवेन्द्र के घर तक, राजस्व ग्राम बसहिया, तहसील बूढ़नपुर, 19-प्रभुनाथ के घर के आस पास, राजस्व ग्राम खालिसपुर, तहसील बूढ़नपुर, 20-राजभर पुरवा, राजस्व ग्राम सुरहन, तहसील मार्टीनगंज, 21-अशोक के घर के आस पास, राजस्व ग्राम पूराजोधी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 22-बृजेश के घर के आस पास, राजस्व ग्राम छोटी हरैया, तहसील सदर, 23-हनुमान प्रसाद के घर के आस पास, मु0 आसिफगंज नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 24-राजकुमार गुप्ता के घर के आस पास, राजस्व ग्राम डुगडुगवा, तहसील सदर, 25-संजय के घर के आस पास, मु0 कालीचैरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 26-प्रदीप के घर के आस पास मु0 हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 27-घनश्याम के घर के आस पास, राजस्व ग्राम अमदही, तहसील सदर, 28-हरिश्चन्द के घर से कन्हई के घर तक, राजस्व ग्राम हलुवाडीह, तहसील सदर, 29-संतोष सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हाफिजपुर, तहसील सदर, 30-उत्तरपुरवा, राजस्व ग्राम बक्शपुर, तहसील मार्टीनगंज, 31-यूनियन बैंक आफ इण्डिया, राजस्व ग्राम बक्शपुर, तहसील मार्टीनगंज, 32-नया चैक, मु0 भगतपुर, नगर पंचायत बिलरियागंज, 33-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम मोहनाठ, तहसील निजामाबाद, 34-गोकुलपुर, राजस्व ग्राम बरवासागर, तहसील मेहनगर, 35-प्राइमरी स्कूल से उत्तर फतेहपुर भटौली, तहसील मेहनगर, 36-अक्षयवर के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सेहदा, तहसील सदर, 37-मिठाई के घर के आस पास, राजस्व ग्राम नीबी, तहसील सदर, 38-रामबेलास के घर के आस पास, राजस्व ग्राम मुस्तफाबाद, तहसील सदर, 39-रामाश्रय यादव के घर के आस पास, राजस्व ग्राम जलालपुर, तहसील सदर, 40-बालेश्वर के घर के आस पास, राजस्व ग्राम पैकौली नखतपुर, तहसील सदर, 41-अजीत रंजन के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सठियांव, तहसील सदर, 42-गोपाल सोनकर के घर के आस पास, राजस्व ग्राम शाहगढ़, तहसील सदर, 43-मो0 अजमल जमाली के घर के आस पास, मु0 बाजबहादुर नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 44-रामधनी के घर के आस पास, कोमल कालोनी, राजस्व ग्राम पल्हनी, तहसील सदर, 45-विक्रम के घर के आस पास, राजस्व ग्राम खैरातपुर, तहसील सदर, 46-प्रभाकर के घर के आस पास, रोडवेज, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 47-प्रदीप कुमार के घर के आस पास, मु0 बबुआना सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 48-अरूण कुमार श्रीवास्तव के घर के आस पास, मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 49-अजय दूबे के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हरैया, तहसील सदर, 50-प्रशान्त सक्सेना के घर के आस पास, राजस्व ग्राम कटघर सदर, तहसील सदर, 51-कैलाश यादव के घर के आस पास, राजस्व ग्राम मुण्डा, तहसील सदर, 52-शंकर सोनकर वाली गली, वार्ड नं0-02 खानपुर फतेहपुर, नगर पंचायत अतरौलिया, 53-रमेश सिंह की गली, वार्ड नं0-04 लोहिया नगर, नगर पंयायत अतरौलिया, 54-फिरतू के घर के आस पास, वार्ड नं0-03 खानपुर फतेह, नगर पंचायत अतरौलिया, 55-जगदीश के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हुसेपुर रामजीयावन, तहसील बूढ़नपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।