Breaking News

विद्युत आपूर्ति में व्याप्त दुर्व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में रोष।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

आज़मगढ़। नगर पंचायत सरायमीर और समीपवर्ती गांवों के लोग विद्दुत आपूर्ति की की मौजूदा स्थिति से ऊब चुके हैं और वर्षों से दुर्व्यवस्था झेल रहे उपभोक्ता अब आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि सरायमीर के बस्ती स्थित 33 केवीए विद्दुत उपकेंद्र से नगर समेत लगभग 25 गांव आच्छादित हैं जबकि विद्दुत आपूर्ति की दशा इतनी ख़राब है कि उपभोक्ताओं को रोज़ाना 10 घंटे भी अबाध आपूर्ति नसीब नहीं है। कई दहाइयों पुरानी 33000 पारेषण लाइन लगभग रोज़ ब्रेकडाउन होती है। 11000 एल टी लाइन में तो जगह-जगह जोड़ होने के कारण तारों का आए दिन टूटना आम बात हो गई है। 2000 उपभोक्ताओं वाले नगरीय क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते रोज़ औसतन 20 बार फ़ाल्ट होते हैं और लाइन ट्रिप होती रहती है। वहीं पिछले 3 माह से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने का विभागीय दावा खोखला साबित हो रहा है। लो वोल्टेज के चलते केबिलों का जलना और ट्रांस्फ़ार्मरों का लग कटना, खूंटी गलना और केबिलों का जलना आम बात हो गई है।
नगर पंचायत सरायमीर के पूर्व अध्यक्ष और नागरिक संघर्ष समिति के संरक्षण ओबैदुर्रहमान बताते हैं कि विद्युत आपूर्ति में व्याप्त दुर्व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष है और सब विभाग को जगाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने का मन बना रहे हैं। उच्चाधिकारियों से बार बार गुहार लगाने में नाकाम रहने पर ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी को स्थितियों से अवगत कराया गया। लेकिन आश्वासन के बाद भी किसी तरह की राहत मिलती न देख अब शांतिपूर्ण आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। आगामी सप्ताहांत तक रणनीति तय कर प्रभावी आंदोलन की शुरूआत की जाएगी।

और नया पुराने