आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव में गुरुवार की शाम गाय चराने गए 45 वर्षीय शिवराज पुत्र सोम्मर की ताल में डूबने से मौत हो गई, शव शुक्रवार की सुबह गांव से 2 किलोमीटर दूर ताल में मिला।
शिवराज गुरुवार को गांव के बाहर ताल में गाय चराने के लिए गए थे, शाम लगभग 7:00 बजे के करीब गाय तो वापस चली आई, लेकिन शिवराज वापस नहीं आए, इसके बाद पूरी रात घरवालों उनकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला, सुबह गांव वाले ताल के किनारे शौच करने गए थे तो ताल में शिवराज का शव देखकर घरवालों को सूचना दिया, और घर वाले मौके पर पहुंचे, शिवराज की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री बताए जा रहे हैं।