Breaking News

वीएचएसएनडी सत्र में दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी-बच्चों तथा गर्भवतियों का किया गया टीकाकरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 सितम्बर-- कोविड-19 के चलते जिलाधिकारी राजेश कुमार की स्वास्थ्य और पोषण माह के जिले के सभी कार्यक्रमों पर विशेष नजर है तथा अग्रिम पंक्ति के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर करने का सख्त निर्देश है। इसी क्रम में बिलरियागंज ब्लाक के भीकपट्टी हेल्थ एंड सेंटर अंतर्गत फरीदपुर गाँव में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र में कुल 15 बच्चों तथा गर्भवतियों को टीके लगे। साथ ही परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी दी गई। सत्र के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया और सभी को सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क या फेस कवर और बार बार हाथ धोने के बारे में भी बताया गया। 
भीकपट्टी की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सीमा राय ने बताया कि सत्र में कुल 15 लोगों को टीके लगे। इसमें से दो टीके बीसीजी जो बच्चे के जन्म के तुरंत बाद लगता है या एक महीने के अंदर लगता है। दो लोगों को पेंटा-1 लगा जो डेढ़ महीने पर लगता है। चार लोगों को पेंटा-3 लगा जो साढ़े तीन महीने पर लगता है। यहां यह जानना जरूरी है कि पेंटा-1 डेढ़ महीने पर, पेंटा-2 ढाई महीने पर और पेंटा-3 साढ़े तीन महीने पर लगता है। तीन बच्चों को बीपीटी (डिप्थीरिया, पर्ट्यूटिस, टिटेनस) का टीका लगा। तीन गर्भवती को डीटी (डिप्थीरिया टीटनेस), एक पांच साल की बच्ची को डीटी (डिप्थीरिया टिटनेस) लगा। इस तरह से कुल 15 लोगों को टीके लगे। वहीं इस दौरान परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई। 
  इस दौरान अंतरा इंजेक्शन के बारे में बताया गया। बताया गया कि यह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही निःशुल्क लगता है। उन्होंने बताया कि यह तभी लगेगा जब महिला को डाक्टर की सलाह पर पहला डोज लगा हो। उसके बाद दूसरा डोज यहां पर लगवा सकती है। इसका डोज हर तीन महीने पर लगता है। इंजेक्शन को प्रशिक्षित सीएचओ या एएनएम ही लगाती हैं। 
स्वास्थ्य अधिकारी सीमा ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए कापर-टी भी लगाया जाता है जिसकी ट्रेनिंग भी जल्द ही दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी पिल्स 72 घंटे के अंदर लेना रहता है। एक टैबलेट लेने के बाद छह महीने तक नहीं दिया जा सकता। वहीं माला-डी रोज एक गोली खानी रहती है। अगर किसी दिन भूल गए तो अगले दिन दो गोली ले सकते हैं। सत्र में आशा कार्यकर्ता किरन, एएनएम उर्मिला सिंह, आंगनबाड़ी सविता मौजूद रहीं।

और नया पुराने