Breaking News

भैंस बेचने के विवाद में हुई मारपीट एक पक्ष के दो लोग घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरां गांव में भैंस बेचने के विवाद में हुई मारपीट एक पक्ष के दो लोग घायल। मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल वहाब पुत्र नजीर अहमद ने सरायमीर थाना में तहरीर देते हुए बताया कि मैं और मेरे लड़का भैंस लेकर गांव की पोखरी में धुलने के लिए गाय था।उसी समय मेरी भैंस को खरीदने के लिए एक ग्राहक आया मैं ग्राहक से भैंस को बेचने के सम्बन्ध में बात कर रहा था तभी गांव के ही शाह आलम पुत्र मशरूर ने बीच में बोली बोलने लगा जब मैंने मना किया तो शाह आलम, सदरे आलम, सादिक, आसिफ, आरिफ और नूर आलम ने हम बबाप-बेटे को ललाठी-डंडे से बुरी तरह मारने पीटने लगे जिससे हम दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मुआयना व उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र सरायमीर भेजा चिकित्सा ने उपचार के लिए आजमगढ़ भेजा।

और नया पुराने