Breaking News

जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना फूलपुर

आज़मगढ़। दिनांक 05.08.2020 को अपर जिला मजिस्ट्रेट भू राजस्व जनपद आजमगढ़ द्वारा घनश्याम पुत्र लाल बहादुर साकिन विशेखा थाना फूलपुर आजमगढ़ को उसकी अपराधी गतिविधियों के चरम सीमा पर हो जाने व भा0द0वि0 के अध्याय 16 ,17 व 22 में वर्णित अपराध करके शांति व्यवस्था भंग  होने की सम्भावना के दृष्टिगत जिससे आम जनमानस में खतरा होने के दृष्टिगत जिला बदर की कार्यवाही की गई थी। अभियुक्त घनश्याम को इस सम्बन्ध में बजात खात तरीके से नोटिस का तामिला भी कराया गया था।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी विशेष चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.09.2020 को प्र0उ0नि अयोध्या तिवारी मय हमराहियान द्वारा अभियुक्त घनश्याम पुत्र लाल बहादुर साकिन विशेखा थाना फूलपुर आजमगढ़ को उसके घर से समय 3:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 223/20 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधि0 1970 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 223/20 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधि0 1970 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।

 गिरफ्तार अभियुक्त

घनश्याम पुत्र लाल बहादुर साकिन विशेखा थाना फूलपुर आजमगढ़

 आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 150/14 धारा 147,148,323,506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 411/15 धारा 147,148,149,323,504,506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 69/16 धारा 147,148,149,352,504 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ । 
4. मु0अ0सं0 निल/19 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
5. मु0अ0सं0 223/20 धारा 10 गुण्डा अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।

 गिरफ्तार करने वाली टीम

1. अयोध्या तिवारी प्र0उ0नि0 फूलपुर आजमगढ़
2. हे0का0 कृष्ण मुरारी सिंह थाना फूलपुर , आजमगढ़ 
3. हे0का0 विश्वनाथ यादव  थाना फूलपुर , आजमगढ़
4. का0 राहुल कुमार सिंह  थाना फूलपुर , आजमगढ़
5. म0का0 प्राची तिवारी थाना फूलपुर, आजमगढ़

और नया पुराने