Breaking News

महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 सितम्बर-- ब्लॉक अहिरौला जनपद आजमगढ़ में महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें  आंगनवाड़ी कार्यकर्ती  को एकत्रित कर जनपद में चल रही समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ियों को कन्या सुमंगला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वुमन हेल्पलाइन नंबर वन स्टाप सेंटर (1090,181,1098,102,108,112 )की जानकारी प्रदान कराई गई एवं covid 19 कोरोना से बचाव हेतु जानकारी दी गई तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने एवं मास्क लगाने के लिए आंगनवाड़ियों को प्रेरित किया गया! कार्यक्रम स्थल पर महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, CDPO मनोज कुमार सिंह एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर उपस्थित रही।
इसी के साथ ही जिला समन्वयक गीता पटेल द्वारा आजमगढ़ के अजमतगढ़ ला ब्लॉक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या सुमंगला योजना वन स्टॉप सेंटर 1090 हेल्पलाइन 1098 हेल्पलाइन 112 हेल्पलाइन स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग आदि योजनाओं के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गईl
इसी के साथ ही ब्लॉक अतरौलिया में जिला समन्यवक अन्नू सिंह के द्वारा आँगनबाङी कार्य करती, मुख्य सहायिका एवं सहायिकाओ के साथ बैठक कराई गई, जिसमें बेटी बचाओ ,बेटी पढाओ योजना के अनतर्गत कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, रानी लक्ष्मी बाई समा्नकोस योजना के बारे मे पुरी जानकारी दी गयीl



और नया पुराने