आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 अक्टूबर-- जिला महिला चिकित्सालय में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जन्म लेने वाली 12 बालिकाओं की माताओं को शाल और बेबी कीट देकर सम्मानित किया गयाl
उक्त अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने कन्या सुमगला योजना के पात्र लाभार्थी को योजना से जोडाl
जिला समन्वयक अनू सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दीl
इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर से ममता यादव व रजंना अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।