Breaking News

महिलाओ एवं बालिकाओ कि सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति के रूप में संचलित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 अक्टूबर-- महिलाओ एवं बालिकाओ कि सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति के रूप में संचलित किये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 339 स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर, श्रम विभाग, उच्च शिक्षा माध्यमिक शिक्षा बेसिक शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा द्वारा बालिका महाविद्यालयों व बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा अपने 493 आंगनबाड़ी केन्द्रो पर जन जागरूकता अभियान के रूप में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें नारी कवच, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, बाल विवाह, भू्रण हत्या एवं महिलाओ तथा बच्चों के विरूद्ध हिंसा से रोकथाम, कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विधवा पुत्री के विवाह, विधवा पुनर्वविवाह पर सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
इसी के साथ ही महिलाएं/बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।

और नया पुराने